Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK ने शेयर की मुस्कुराते हुए धोनी की PIC, लिखा- इंतजार नहीं कर सकते

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) यानि आईपीएल के 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और क्वांरटाइन में वक्त बिता रही हैं। खिलाड़ी अपने होटल के कमरों में ही एक्सरसाइज और अलग-अलग तरह से ट्रेनिंग कर खुद को फिट रखने की कोशिश में जुटे हैं।

टीमें क्वॉरनटीन में हैं तो फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया से अच्छा दूसरा कोई जरिया नहीं। CSK ने महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर साझा की है। धोनी की मुस्कुराती तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है- 'इस मुस्कान को देखने का आप इंतजार नहीं कर सकते।' धोनी ने इस फोटो में कंधे पर किट बैग उठाया हुआ है और चेन्नै सुपर किंग्स की जर्सी में हैं।

39 वर्षीय धोनी आईपीएल के 13वें एडिशन में CSK की कप्तानी करेंगे। भारत में कोरोना वायरस के असर को देखते हुए इस बार लीग को यूएई में खेला जा रहा है। इसके साथ ही लीग को मार्च-मई के बजाय सितंबर-अक्टूबर में खेला जा रहा है।



Herald