

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के लिए चेन्नै सुपर किंग्स की टीम यूएई के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को फ्रैंचाइजी के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उपकप्तान सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी नजर आ रहे हैं। टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है।

चेन्नै सुपर किंग्स (CSK Camp at Chennai) इकलौती फ्रैंचाइजी रही जिसने भारत में कैंप लगाया। टीम ने 15 से 20 अगस्त तक चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैंप लगाया। इससे पहले, गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें यूएई के लिए पहुंच गईं। इन टीमों ने भी टि्वटर पर इसकी जानकारी दी।

चेन्नई एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी अपने कप्तान के नेतृत्व में दुबई के लिए रवाना हो गए. इस दौरान सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ टीम की पीली जर्सी में दिखे और सभी ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। वहीं, हमेशा से ही फैंस के बीच का सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाले सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए काफी मशक्कत करते दिखे. इनमें एयरपोर्ट स्टाफ के लोग भी शामिल थे. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी एक साल से भी ज्यादा वक्त बाद क्रिकेट मैदान में वापसी करेंगे.

Herald