

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के आगाज में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में आईपीएल खेला जाना है। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल यूएई में कराया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल का रूप भी काफी बदला हुआ होगा।
आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद कम लग रही थी। दरअसल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर में तीन-तीन मैचों की टी-20 और वन-डे सीरीज खेली जानी है। सीरीज का आखिरी मैच 16 सितंबर को खेला जाएगा।ऐसे में लग रहा था कि इन दोनों ही टीम के खिलाड़ी आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में अपनी टीमों के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। इस मामले पर गौर करते हुए बीसीसीआई ने सभी टीमों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जो खिलाड़ी क्वारंटीन से आ रहे हैं। उन्हें अब क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं होगी।
टीमों को बायो सिक्योर एन्वॉयरमेंट में रहना होगा, मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे और इसके अलावा खिलाड़ियों को कई बार कोविड-19 टेस्ट कराना होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने ताज दुबई का एक फ्लोर अपने क्रिकेटरों और स्टाफ के लिए बुक कर रखा है। इस होटल के कमरों से आपको 'बुर्ज खलीफा' इमारत नजर आती है। शेन वॉटसन सबसे पहले इस होटल में टीम की ओर से पहुंचे थे और उन्होंने अपने कमरे का वीडियो भी शेयर किया था।
Herald