Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

GC मीटिंग आज: UAE में IPL कराने के लिए सरकार की हरी झंडी पर टिकीं नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद के सदस्य जब रविवार को बैठक करेंगे तो इसमें संयुक्त अरब अमीरात में टी20 लीग की मेजबानी के लिए जरूरी सरकारी मंजूरी की स्थिति के बारे में अपडेट किया जाएगा, इसके अलावा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए फूलप्रूफ मानक परिचालन प्रक्रिया पर चर्चा और चीनी प्रायोजकों के संबंध में बात की जाएगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) आईपीएल को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने के लिए तैयार है, पता चला है कि बृजेश पटेल की अगुआई वाली संचालन परिषद के 10 सूत्री एजेंडे में सरकार की मंजूरी की स्थिति सबसे ऊपर है।


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) आईपीएल को संयुक्त अरब अमीरात में कराने के लिए तैयार है, पता चला है कि बृजेश पटेल की अगुवाई वाली संचालन परिषद के 10 सूत्री एजेंडे में सरकार की मंजूरी की स्थिति सबसे ऊपर है। उम्मीद है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह (दोनों का ‘कूलिंग ऑफ’ समय में छूट का मामला सुप्रीम कोर्ट में है), कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज के साथ स्थायी आमंत्रित सदस्यों के तौर पर बैठक में हिस्सा लेंगे।

संचालन परिषद (GC) के बारे में जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘हमारी रविवार को बैठक है, लेकिन हर कोई गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से टूर्नामेंट के यूएई में कराए जाने को लेकर हरी झंडी का इंतजार कर रहा है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से अधिक है जबकि 36,000 से ज्यादा लोगों की जान कोविड-19 से जा चुकी है। वर्मा का कहना है कि मुंबई जैसे शहर में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बनाना यूएई के तीन शहरों में इसे बनाने से ज्यादा आसान होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि वे मुंबई में इसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने की कोशिश तो कर ही सकते हैं।



Herald