Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Hyderabad एफसी ने मैनुएल मारक्वेज को मुख्य कोच नियुक्त किया

हैदराबाद। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) टीम हैदराबाद एफसी ने सोमवार को स्पेन के अनुभवी मैनुएल मारक्वेज को नया मुख्य कोच नियुक्त किया। टीम के पिछले मुख्य कोच अल्बर्टो रोका कुछ दिन पहले ही एफसी बार्सीलोना के सहयोगी स्टाफ से जुड़ गए थे।

स्पेन की ला लीगा और क्रोएशिया के शीर्ष क्लबों के साथ काम कर चुके स्पेन के 51 साल के मारक्वेज ने 2020-2021 सत्र के अंत तक एक साल का करार किया है।

मारक्वेज ने औचारिकताएं पूरी होने के बाद कहा, ;;हैदराबाद एफसी से जुडऩा मेरे लिए बड़ी चुनौती है क्योंकि हमारा सत्र जल्दी ही शुरू होने वाला है। क्लब पहले से ही तैयारी कर रहा है और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने काफी चीजों पर काम किया है इसलिए मेरे लिए टीम से जुडऩा सहज होगा।(एजेंसी)