

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की संचालन परिषद ने रविवार को चीनी मोबाइल कंपनी विवो सहित सभी प्रायोजकों को बरकरार रखने का फैसला किया और इस साल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले टूर्नामेंट के दौरान कोविड-19 संक्रमण (COVID-19) की चपेट में आने की स्थिति में कितने भी खिलाड़ियों को बदलने की मंजूरी दी। आईपीएल संचालन परिषद (जीसी) ने रविवार को हुई ‘वर्चुअल' बैठक में फैसला किया कि सरकार की मंजूरी मिलने की स्थिति में (अगले दो दिन में मिलने की उम्मीद) टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तीन स्टेडियमों - दुबई, शारजाह और अबुधाबी - में खेला जायेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों को साफ कह दिया है कि कोई भी टीम 20 अगस्त से पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रवाना नहीं हो सकती है. इससे पहले, ऐसे खबरें थी कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम 10 या 12 अगस्त को अबुधाबी के लिए रवाना हो सकती है, लेकिन अब उन्हें अपनी योजना को स्थगित करना पड़ेगा.
एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने एक मेल भेजा है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि कोई भी टीम 20 अगस्त से पहले यूएई के लिए रवाना नहीं हो सकती है.
Herald