Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: धोनी की अगुवाई में CSK प्लेयर्स IPL शिविर के लिए पहुंचे चेन्नई

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन की तैयारी के लिए चेपॉक पहुंचे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने जिम में जमकर पीना बहाया। धोनी के चेन्नई पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो साथी खिलाड़ी सुरैश रैना और मोनू सिंह के साथ जिम में कसरत कर रहे हैं। तस्वीर में धोनी काफी फिट लग रहे हैं।


धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम के उनके साथी खिलाड़ी इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए यूएई रवाना होने से पहले अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिए शुक्रवार को चेन्न्ई पहुंचे. एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार से शुरू होने वाले एक सप्ताह के शिविर के लिए धोनी के अलावा सुरेश रैना, दीपक चाहर, पीयूष चावला और केदार जाधव भी पहुंच गए हैं.


क्रिकेटर्स के चेन्नई पहुंचने की तस्वीरें सामने आईं हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर को सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही है. कमेंट कर फैन्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फैन्स लंबे वक्त से आईपीएल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।



Herald