Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: CSK को लगा एक और झटका, सुरैश रैना यूएई से वापस लौटे

कोरोना वायरस के बीच होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के लिए एक और बुरी खबर है। चेन्नई सुपर किंग्‍स (CSK) के बल्‍लेबाज सुरेश रैना 'निजी कारणों से' वापस लौट आए हैं। उनके लौटने की असली वजह का अभी तक पता नहीं चला है।

19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए टीमें संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) पहुंच चुकी हैं। वहां पहुंचने के बाद CSK मेंबर्स का कोविड-19 टेस्ट किया गया था जिनमें से कुछ के सैंपल्‍स पॉजिटिव आए हैं। इसलिए उन्हें अब क्वारानटाइन में रहना होगा।

दिग्‍गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक ट्वीट में कहा, "सुरेश रैना के लिए दिल दुखता है। मैं नहीं जानता कि उन्‍हें किस वजह से लौटना पड़ा लेकिन हाल ही में उनसे बात करने की वजह से मैं जानता हूं कि वह कितने मन से अच्‍छा (परफॉर्म) करना चाहते थे। यह चेन्नै सुपर किंग्‍स के लिए बड़ा झटका है। उनके पास रिकवर करने के लिए रिसोर्सेज हैं लेकिन रैना और CSK एक-दूसरे से गुथे हुए हैं।"

हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी लेकिन अटकलें लगाई जा रही थीं कि टीम में COVID-19 पॉजिटव आने के बाद वे भी इसका शिकार हो सकते हैं।