Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: विराट कोहली ने शुरू की IPL की तैयारी, शेयर की यह तस्वीर

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बीसीसीआई पूरे जोर से जुटा है. यूएई में इस साल सितंबर से नवंबर के बीच आयोजित किए जाने वाले लीग के 13वें सीजन को लेकर अभी भी कई पहलुओं पर काम होना बाकी है और इन्हीं को लेकर आज यानी रविवार 2 अगस्त को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में लीग के कार्यक्रम और मैचों की टाइमिंग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। लेकिन विराट कोहली आईपीएल की तैयारियां करने लगे है।


आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा दौर का सबसे सफल बल्लेबाज माना जाता है। 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। अपने क्रिकेट और फिटनेस के दम पर उन्होंने नई मिसाल पेश की है। इसी के साथ विराट कोहली लाखों-करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा भी हैं। डियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए अब खिलाड़ियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। शिखर धवन की नेट प्रैक्टिस के बाद अब विराट कोहली ने भी अपनी तैयारियों की तस्वीर शेयर की है।

विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) के कप्तान हैं। आरसीबी अभी तक आईपीएल का कोई खिताब नहीं जीत पाई है। यूएई में होने वाले इस टूर्मामेंट को जीतने की इस बार आरसीबी पूरी कोशिश करेगी। इसके लिए विराट कोहली ने अपनी कमर भी कस ली है। कोहली ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपने क्रिकेट गियर्स की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कुछ बैट्स, पैड और और एक बॉक्स नजर आ रहे हैं। आईपीएल टीमों ने भी इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि सभी 8 टीमें इस महीने के तीसरे हफ्ते में तैयारियों के लिए यूएई पहुंच जाएंगी।



Herald