Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: केएल राहुल मैदान पर लौटे, KXIP का अभ्यास शिविर शुरू

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी टीम ने 6 दिन का आइसोलेशन पूरा करने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। किंग्स इलेवन पंजाब की पूरी टीम दुबई के सोफीटेल द पाम होटल में रुकी है। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कैसे टीम के सभी क्रिकेटर अपने होटल रूम से निकलकर ट्रेनिंग के लिए जा रहे हैं और किस तरह से ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं।


आपको बता दे की के एल राहुल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि वह 169 दिनों के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं और यह काफी अच्छा पल है. मालूम हो कोरोना के चलते राहुल ने कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है. साथ ही फोटो में साफ देखा जा सकता है कि राहुल अभ्यास सत्र के दौरान जमकर पसीना बहा रहे हैं.

केएल राहुल के साथ-साथ पूरी किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) टीम जीतोड़ मेहनत करती नजर आई. गौरतलब है कि इस आईपीएल को जीतनी की प्रबल दावेदारों की सूची में राहुल एंड कंपनी भी शामिल है. ऐसे में पहली बार बतौर कप्तान पंजाब के लिए खेलने वाले के एल राहुल के लिए चुनौती काफी बड़ी रह सकती है. हालांकि हाल ही में राहुल ने बताया था कि वह खुद को हर मैच मे कप्तान समझकर जिम्मेदारी से खेलते हैं.



Herald