Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: शुरुआती मैचों में MI का हिस्सा नहीं बन सकेंगे मलिंगा, जानिए क्यों

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन की शुरुआत से पहले मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. टीम की गेंदबाजी में प्रमुख हथियार और श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा सीजन की शुरुआत में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. निजी कारणों से मलिंगा लीग के शुरुआती चरण के लिए उपलब्ध नहीं हैं और यूएई नहीं जाएंगे. मुंबई इंडियंस शुक्रवार 21 अगस्त को ही यूएई पहुंची है।


मलिंगा मुंबई इंडियंस के अहम गेंदबाजों में शुमार हैं, उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। 36 वर्षीय मलिंगा के पिता की तबीयत कुछ ठीक नहीं है, जिसके चलते वो फिलहाल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) नहीं पहुंच पाएंगे।


आपको बता दे की आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होना है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाना है। मलिंगा के पिता की आने वाले कुछ सप्ताह में सर्जरी हो सकती है, ऐसे में उनका यूएई फिलहाल जाना मुश्किल नजर आ रहा है। मलिंगा कोलंबो में ट्रेनिंग करने के साथ अपने पिता के साथ रहना चाहते हैं।



Herald