Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: केन रिचर्ड्सन की जगह RCB में शामिल हुए ये क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) इस साल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जांपा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में शामिल हो गए हैं।
आईपीएल के 13वें सीजन के शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है और अंतिम क्षणों में अब खिलाड़ियों के किसी ना किसी वजह से बाहर होना और नए नामों की एंट्री शुरू हो चुकी है। यूएई से ताजा खबर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से आ रही है।


बैंगलोर के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी केन रिचर्ड्सन (Kane Richardson) ने आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह टीम में उनके हमवतन एडम जांपा (Adam Zampa) की एंट्री हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 28 साल के रिचर्डसन 2016 के आईपीएल सीजन में आरसीबी की तरफ से खेले थे। इस बार 2020 की नीलामी में केन रिचर्डसन को आरसीबी ने एक बार फिर से 4 करोड़ में खरीदा गया था। केन रिचर्ड्सन जल्द ही पिता बनने वाले हैं और ऐसे में वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लिया है।


एडम जांपा इस साल आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनका बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये था। जांपा आईपीएल में राइजिंग सुपर जाएंट्स का हिस्सा रह चुके हैं। यूएई की कंडिशंस में जांपा आरसीबी के स्पिन विभाग को मजबूती देंगे। आरसीबी के स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल, मोइन अली, वाशिंगटन सुंदर और पवन नेगी शामिल हैं।



Herald