

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से होगा और इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। कहा जा रहा है कि इस लीग के सारे मुकाबले खाली स्टेडियम में कराए जाएंगे, लेकिन अमीरात क्रिेकेट बोर्ड के सचिव मुबाशशिर उस्मानी ने कहा कि अगर सरकार मंजूरी देती है तो वे स्टेडियमों में 30 से 50 फीसदी दर्शकों को लाना चाहेंगे।

आईपीएल की तारीखों की घोषणा करते हुए इसके अध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने पीटीआई से कहा था कि 19 सितंबर से आठ नवंबर तक होने वाले टी-20 टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों को मैदान में जाने की अनुमति देने का फैसला संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार द्वारा लिया जाएगा।

उन्होंने आईपीएल की सुरक्षा को लेकर हो रही चिंताओं के बारे में कहा, ''यूएई सरकार संक्रमितों की संख्या को कम करने में काफी कारगर रही है. हम कुछ नियम और प्रोटोकॉल का पालन करके सामान्य जीवन जी रहे हैं.'' उस्मानी ने कहा, ''और आईपीएल में तो अभी थोड़ा समय है, हम निश्चित रूप से इससे बेहतर स्थिति में होंगे.'' आईपीएल की संचालन परिषद रविवार को बैठक करके लॉजिस्टिक और एसओपी पर फैसला करेगी.
Herald