Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद के साथ सभी टीमें यूएई पहुंची

स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ चेहरे पर मास्क और शील्ड पहने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए रविवार को दुबई पहुंचे। कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग का 13वां चरण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।


हैदराबाद की टीम पहले पहुंची और जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स भी मुंबई से यहां पहुंच गई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक परिचालन प्रक्रिया के अंतर्गत खिलाड़ियों को अनिवार्य छह दिन तक पृथकवास में रहना होगा. पृथकवास के दौरान प्रत्येक का आरटी-पीसीआर परीक्षण पहले, तीसरे और छठे दिन कराया जाएगा, जिसके बाद निगेटिव आने की स्थिति में ही खिलाड़ी ‘बायो बबल’ में प्रवेश कर पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज मल्होत्रा और सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने अपने विचार साझा किए जो काफी लंबे समय के बाद अपने खिलाड़ियों से मिले थे. मल्होत्रा ने कहा, ‘हम सभी रोमांचित हैं कि क्रिकेट फिर बहाल हो रहा है और टीम फिर से एकजुट है. यह अपने परिवार को मिलने की तरह है.



Herald