Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 : आईपीएल में शून्‍य से शुरुआत करेगा ये युवा खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 को शुरू होने में अब बहुत कम वक्‍त बचा हुआ है. पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. इससे पहले टीमें अपने अपने क्‍वारंटीन का वक्‍त पूरा कर धीरे धीरे मैदान पर उतर रहीं हैं. जल्‍द ही खिलाड़ी प्रैक्‍टिस करते हुए नजर आएंगे। राजस्थान रॉयल्स टीम ने यूएई में क्वारैंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इस सीजन में टीम ने 2.4 करोड़ रुपए खर्च कर अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने वाले य़ुवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अपने साथ जोड़ा है।

आपकी जानकरी के लिए बता दे की यशस्व आईपीएल में डेब्यू करेंगे। इससे पहले उन्हें अपने बचपन के कोच ज्वाला सिंह से गुरु मंत्र मिला है। कोच ने उन्हें शून्य से शुरुआत करने की सलाह दी है। यशस्वी के कोच ने बताया कि हमारी बुधवार रात को लंबी बातचीत हुई थी। वह युवा है और पहली बार आईपीएल खेलेगा। मैंने हमेशा उसकी काबिलियत पर यकीन किया है। उसने मुझे बताया कि क्वारैंटाइन में खुद को मानसिक रूप से शांत और फिट रखने के लिए वह योग का सहारा ले रहा है।


उन्होंने आगे कहा, "मैंने उससे कहा कि यह एक नई यात्रा है और सबके सामने उसे खुद को साबित करने की जरूरत है। उसके लिए क्रिकेट का लंबा इंतजार खत्म हो रहा है। मैंने कहा यशस्वी से कहा है 'आपको अभी शून्य से शुरूआत करनी होगी। आपने पिछले छह-सात महीने क्रिकेट नहीं खेली है। आप क्रिकेट जानते हैं, लेकिन आपको इस बड़े टूनार्मेंट से पहले अपना आत्मविश्वास वापस लाना होगा। आप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से मिलेंगे और आपको उनसे सीखना होगा।



Herald