Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी ने करवाया कोरोना वायरस टेस्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और IPL की चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी बुधवार को अपना कोरोना टेस्ट करवाया. इसके लिए दिन में उन्होंने स्वाब टेस्टिंग के लिए निजी लैब को दिया. हालांकि फिलहाल उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है. गौरतलब है कि आईपीएल के लिए यूएई रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों, स्टाफ और प्रबंधन सदस्यों का कोरोना टेस्ट होना अनिवार्य है और इसी के चलते माही ने भी ये टेस्ट करवाया है. कोरोना वायरस के कारण टली इंडियन प्रीमियर लीग की टीमें अब इसके 13वें चरण की तैयारी में जुटी हुई हैं।

धोनी का बुधवार (12 अगस्त) को कोरोना टेस्ट हुआ। धोनी का कोरोना टेस्ट दिन में हुआ था और उनकी रिपोर्ट रात तक आ जाने की उम्मीद बताई गई। हालांकि, खबर फाइल करने तक धोनी की कोरोना रिपोर्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई। यूएई रवाना होने से पहले सभी आठ आईपीएल टीमें अपने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और प्रबंधन सदस्यों का कोरोना टेस्ट करवा रही हैं, जिसके तहत धोनी ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया है। आइपीएल में फिर से एमएस धौनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर उतरेंगे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए तमाम सावधानियां बरती जा रही हैं।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूएई में होने वाले आइपीएल से पहले सीएसके का चेन्नई में एक ट्रेनिंग कैंप है। कैंप में शामिल होने के लिए कोविड रिपोर्ट निगेटिव आनी जरूरी है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 14 अगस्त को धौनी चेन्नई के लिए रवाना हो सकते हैं। यही कारण है कि उनका कोविड-19 टेस्ट हुआ है, जिसका नतीजा अभी आना बाकी है।



Herald