

स्पोर्ट्स डेस्क। कुछ दिनों बाद ही इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) की शुरुआत होनी है. लेकिन उससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है, जिसके तहत दिल्ली के सबसे विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी को एक के बाद एक तीन बदलाव करने पड़े हैं। दिल्ली कैपिटल्स को दो खिलाड़ियों के साथ-साथ एक कोच को भी बदलना पड़ा है। इसी कड़ी में अब दिल्ली की टीम ने 27 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को टीम में शामिल किया है, क्योंकि इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय चोटिल हैं।

अब तक अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार कर रहे सेम्स पिछले साल बिग बैश लीग के सबसे सफल गेंदबाज थे। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की मुसीबतें से पहले ही बढ़ी हुईं थीं, क्योंकि इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने निजी कारणों की वजह से पहले ही आईपीएल-13 से अपना नाम वापस ले लिया था. ऐसे में अब जेसन रॉय के आईपीएल 2020 से बाहर होने से दिल्ली की परेशानियां और बढ़ गईं है।

हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने रॉय की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स (Daniel Sams) को टीम में शामिल किया है. लेकिन एक बल्लेबाज की जगह एक फास्ट बॉलर में टीम में लेना दिल्ली का यह फैसला समझ से परे है. क्योंकि दिल्ली की टीम में पहले से ही कगिसो रबाड़ा, ऐनरिच नोरत्जे, इशांत शर्मा और मोहित शर्मा जैसे फास्ट बॉलर शामिल हैं.
Herald