

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के साथ 19 नवंबर की संभावित तारीख के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है। आइपीएल की विभिन्न टीमों से खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी क्वारंटाइन से जुड़े नियमों के कारण कुछ शुरुआती दौर के मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। एनसीए प्रमुख और धुरंधर बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ की अगुवाई में एक समिति ने घरेलू क्रिकेट के नए सत्र का कार्यक्रम तैयार किया है। इस कार्यक्रम को उसने बीसीसीआई को सौंपा है। बीसीसीआई फिलहाल कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे ऐतिहात और बचाव के साथ घरेलू सत्र शुरू करने का ऐलान कर सकता है।

बीसीसीआई मानता है कि नवम्बर से कोरोना महामारी से उपजी स्थिति सामान्य होनी शुरू होगी। ऐसे में वह आईपीएल के बाद दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी के अलावा मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन कर सकता है। इसके लिए उसने संभावित समय भी निर्धारित कर दिया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुश्ताक अली 19 नवम्बर और रणजी ट्रॉफी सात दिसम्बर से शुरू कराई जा सकती है। इसके अलावा विजय हजारे, देवधर ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी इस साल नहीं कराने का फैसला किया जा सकता है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण घरेलू सत्र में विलंब का मतलब है कि सिर्फ मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी का आयोजन हो पाएगा जिसमें 38 टीमें दोनों प्रारूपों में मिलाकर 245 मैच खेलेंगी। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी या चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन नहीं होगा और अब तक के कार्यक्रम के अनुसार ईरानी कप को लेकर भी कोई योजना नहीं है। बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, 'यह अस्थाई सूची है जिसे तैयार किया गया है और इसे स्वीकृति के लिए अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह के पास भेजा गया है।
Herald