

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम दुबई के लिए रवना हो गई है। टीम के कई खिलाड़ियों ने यात्रा के दौरान की तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आईपीएल के लिए सबसे पहले किंग्स इलेवन पंजाब यूएई पहुंच रही है। अब बाकी टीमें भी दुबई के लिए रवाना होंगी। मोहम्मद शमी और किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से यूएई के लिए रवाना होते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। इस तस्वीर में शमी टीम के दूसरे खिलाड़ियों के साथ प्लेन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शमी ने लिखा- अपने मुंडे... दुबई के लिए उड़ रहे हैं।
आपको बता दे की इसमें कोई संदेह नहीं है कि शमी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। पंजाब ने उन्हें 4.8 करोड़ में 2018 की नीलामी में खरीदा था। तब से वह 18 मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं। शमी पर यह जिम्मेदारी होगी कि वह जल्दी ब्रेकथ्रू दिलवाकर टीम के लिए मददगार साबित हों।
Herald