Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL खेलने ये तीन टीमें पहुंचीं UAE, यूएई के लिए रवाना हुई RCB

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम भी यूएई के लिए रवाना हो गई है। राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के यूएई पहुंचने के बाद अब मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम भी यूएई के उड़ान भर चुकी हैं। आरसीबी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से खिलाड़ियों की प्लेन में बैठे हुए एक तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर में प्लेन में बैठे सभी खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ मास्क पहने हुए नजर आ रहा है।


आपकी जानकारी के लिए बता दे की कोरोना वायरस के कारण जहां एक तरफ आईपीएल फ्रैंचाइजी को कम सदस्यीय दल भेजने के लिए कहा गया था। वहीं, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) 21 खिलाड़ियों सहित 40 सदस्यीय दल भेज रहा है। आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक जैविक सुरक्षा वातावरण में आयोजित होगा। फ्रैंचाइजी को सुरक्षा के कारण अपने दल में कम से कम लोगों को शामिल करने के लिए कहा गया था, लेकिन आरसीबी की तरफ से 40 सदस्यों का दल यूएई जा रहा है।

खबरों के अनुसार 40 सदस्यीय दल में 21 खिलाड़ियों के अलावा टीम के क्रिकेट निदेशक माइक हेसन, मुख्य कोच साइमन कैटिच सहित चार अन्य कोच शामिल हैं। इसके अलावा टीम में डॉक्टर, स्पोट्र्स साइकोलोजिस्ट, फिजियो, सहायक फिजियो और दो मालिश विशेषज्ञ शामिल हैं। आरसीबी अपने साथ पांच नेट गेंदबाजों को भी साथ ले जाएगी। इन नेट गेंदबाजों में अमन कुमार, चेतन सकारिया, प्रवीण दुबे, आदित्य ठाकरे और सुशांत मिश्रा के नाम शामिल हैं।



Herald