

स्पोर्ट्स डेस्क। भले ही अब तक टीमों ने अपनी तैयारी के बारे में कुछ साफ नहीं किया है, लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने संकेत दे दिया है कि वे नेट पर गेंदबाजी के लिए गेंदबाजों का रोस्टर तैयार कर रहे हैं। आईपीएल 2020 सत्र के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) होने से कम से कम 50 ऐसे क्रिकेटरों को फायदा हो सकता है।

जिनका नाम कम लोग ही जानते हो. ये खिलाड़ी 8 फ्रेंचाइजी टीमों के साथ ‘विशेष’ नेट गेंदबाज के तौर पर यात्रा करेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इस बात की पुष्टि की कि वे नेट गेंदबाजों की सूची तैयार कर रहे हैं. इस लिस्ट में ज्यादातर प्रथम श्रेणी, अंडर -19 और अंडर -23 के राज्य स्तर के क्रिकेटर शामिल हैं।

जिन्हें एक महीने तक महेन्द्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ नेट पर गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा। नेट अभ्यास के लिए आमतौर पर स्थानीय गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन टूर्नमेंट के लिए सख्त जैव-सुरक्षा उपायों (बायो-सिक्योर) के तहत सभी फ्रैंचाइजी को प्रैक्टिस के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले गेंदबाजों की व्यवस्था करनी होगी। काशी विश्वनाथन ने मंगलवार को कहा, ‘अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम अभ्यास सत्रों के लिए लगभग 10 गेंदबाजों को विशेष रूप से यूएई में ले जाने की योजना बना रहे हैं। वे टीम के साथ होंगे और टूर्नमेंट शुरू होने तक वहां रहेंगे।
Herald