

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL का 13वां सीजन 19 सितंबर से यूएई में शुरू होगा, जिसका खिताबी मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट को शुरू होने में लगभग तीन हफ्ते का ही समय शेष हैं, बावजूद इसके अब तक टूर्नाेमेंट का पूरा शेड्यूल तय नहीं हो पाया है। दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी इस वक्त टकटकी लगाए पूरे कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं।

आईपीएल के आयोजन स्थल में अबु धाबी एक है, मगर अब कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण इसकी उपलब्धता को लेकर भम्र की स्थिति हो गई है. यही कारण है कि बीसीसीआई (BCCI) को आईपीएल का शेड्यूल जारी करने में देरी हो रही है. अबु धाबी की क्षेत्रीय अथॉरिटी ने प्रवेश पॉइंट पर रेपिड टेस्ट की अनिवार्य कर रखा है.

बीसीसीआइ कोरोना वायरस महामारी पर भी नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि अबू धाबी में कोरोना वायरस के सैकड़ों केस हर रोज सामने आ रहे हैं। इसके अलावा वहां के तापमान में भी काफी गर्मी दर्ज की गई है। ऐसे में बीसीसीआइ आइपीएल के मैचों को शेड्यूल करने पर काम कर रही है। यही कारण है कि अभी तक IPL 2020 का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बीसीसीआइ अबू धाबी में कम मैच आयोजित कराना चाहती है।
Herald