Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी या विराट नहीं ये बल्लेबाज है IPL का बेस्ट चेजर

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट की दुनिया में अगर बात लक्ष्य का पीछा करने की हो तो विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बेस्ट माना जाता है. इन दोनों दिग्गजों ने वनडे, टी20 क्रिकेट के अलावा आईपीएल में भी लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं लेकिन आज हम के एल राहुल के बारे में बात कर रहे है।आइपीएल 2020 की शुरूआत यूएई में 19 सिंतबर से होने जा रहा है और 10 नवंबर को इसका फाइनल मैच खेला जाएगा। इस बार बिना दर्शकों के और कई नियमों में बदलाव के साथ खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे।

आइपीएल के पिछले 12 सीजन में चेज करते हुए सबसे ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज राहुल हैं जिनका औसत अब तक 57.35 का कहा है। दूसरे स्थान पर डेविड मिलर 46.77 की औसत से मौजूद हैं तो तीसरे नंबर पर 43.16 की औसत के साथ डेविड वार्नर हैं।


इस मामले में MS Dhoni 7वें स्थान पर हैं और उनका औसत 39.43 का है तो वहीं विराट कोहली 10वें स्थान पर 37.40 की औसत से साथ मौजूद हैं। हालांकि आइपीएल में चेज करते हुए सबसे ज्यादा औसत बनानेे वाले जिन खिलाड़ियों को हमने लिस्ट में शामिल किया है उन्होंने आइपीए में कम से कम 500 रन बनाए हैं।



Herald