

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने का कथित तौर पर मौका नहीं मिल पाने के कारण मुंबई के एक क्लब क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली. 27 साल के करण तिवारी ने सोमवार रात मलाड में अपने घर में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली, जिसकी जानकारी उनके एक दोस्त ने दी. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने का कथित तौर पर मौका नहीं मिल पाने के कारण मुंबई के एक क्लब क्रिकेटर ने आत्महत्या कर ली. 27 साल के करण तिवारी ने सोमवार रात मलाड में अपने घर में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली, जिसकी जानकारी उनके एक दोस्त ने दी.

दरअसल,27 वर्ष के करन तिवारी के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। रात 10:30 बजे दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो उसे सीलिंग फैन से लटका पाया। पुलिस के अनुसार, करन तिवारी ने गोकुलधाम कोनु कंपाउंड में सुसाइड कर लिया। पुलिस ने ADR (Accidental Death Report) दर्ज की है। कुरार पुलिस के अनुसार- थाने में एडीआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, करण ने उदयपुर में अपने दोस्त को फोन पर कहा था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. वह आईपीएल में मौका नहीं मिलने की वजह से उदास था. दोस्त ने करण की बहन को इस बारे में फोन पर जानकारी दी, जो मुंबई में ही रहती हैं. करण की बहन ने मां को बताया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. करण को अस्पताल में मृत घोषित किया गया.
Herald