

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया के माध्यम से आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स से खेलने की संभावना पर खुशी जाहिर की है। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेले हैं। रहाणे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी रह चुके हैं, जबकि आने वाले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। रहाणे का मानना है कि आईपीएल का 13वां सीजन उनके लिए नई शुरुआत जैसा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कोरोना वायरस की वजह से इस साल आईपीएल पर काले बादल थे. मार्च में इसकी शुरुआत होनी थी लेकिन महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया था. अब बीसीसीआई (BCCI) ने इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच आयोजित कराने का फैसला किया है. आईपीएल यूएई के तीन शहरों- दुबई, अबु धाबी, और शरजाह में खेला जाएगा.

रहाणे ने इंस्टाग्राम पर बल्लेबाजी की पोज वाली एक फोटो पोस्ट की और इसके साथ लिखा है, आईपीएल में इस साल मेरे लिए नई शुरुआत. रहाणे 2011 से राजस्थान रॉयल्स में ही थे. राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा 106 मैच खेले हैं जिसमें से 6 मैच चैंपियंस लीग के मैच हैं. 24 मैचों में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की.
Herald