Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KXIP का इस दिग्गज खिलाड़ी ने ठोका CPL 2020 का पहला शतक

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में हैं. निकोलस पूरन ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) में अपने टी-20 करियर का पहला शतक जमाया है, जिससे गयाना अमेजॉन वारियर्स ने खराब शुरुआत से उबरकर टूर्नामेंट में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 21 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट से हराया।सीपीएल 2020 में पहला शतक ठोकने बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं। निकोलस पूरन ने सैंट किट्स एंड नेविस पैटरियट्स के खिलाफ गुयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए शतक ठोका है।


वॉरियर्स ने 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट 25 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पूरण ने 45 गेंदों पर 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने रॉस टेलर (27 गेंदों पर नाबाद 25) के साथ चौथे विकेट के लिए 11.5 ओवर में 128 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे वॉरियर्स 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रहा।

इससे पहले पैट्रिओट्स से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर जोशुआ डासिल्वा के 59 रन और दिनेश रामदीन के नाबाद 37 रन की मदद से 5 विकेट पर 150 रन बनाए थे। वॉरियर्स की 7 मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि पैट्रिओट्स को छठी हार का सामना करना पड़ा।



Herald