Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Leon लगातार पांचवीं बार Women's Champions League फाइनल में

सैन सेबिस्टियन। लियोन ने वेंडी रेनार्ड के 67वें मिनट में हेडर से किये गये गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 1-0 से हराकर लगातार पांचवीं बार महिला चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी।

लियोन रविवार को वोल्फसबर्ग के खिलाफ लगातार पांचवां खिताब जीतने की कवायद में मैदान पर उतरेगा। वोल्फसगर्ब ने मंगलवार को एक अन्य सेमीफाइनल में बार्सिलोना को हराया था।

दोनों टीमों को आखिर में दस खिलाडिय़ों के साथ खेलना पड़ा। पीएसजी की ग्रेस गेयोरो को 66वें जबकि लियोन की निकिता पैरिस को 75वें मिनट में दूसरा पीला कार्ड मिलने के बाद मैदान छोडऩा पड़ा था। (एजेंसी)