Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Mickelson ने पीजीए टूर champions में अपनी बढ़त मजबूत की

रिजडेल। अनुभवी फिल मिकेलसन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते पीजीए टूर चैंपियन्स गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सात अंडर 64 का स्कोर बनाकर अपनी बढ़त मजबूत की।

मिकेलसन ने आठ बर्डी बनायी और और केवल एक बोगी की। वह दो दौर के बाद कुल 17 अंडर के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने टिम पेट्रोविच और रोड पैंपलिंग पर चार शॉट की बढ़त बनायी है।

इन दोनों ने दूसरे दौर में छह अंडर का स्कोर बनाया। पेट्रोविच ने मिकेलसन के करीब आने के लिये भरसक प्रयास किया लेकिन पार-4 के अंतिम होल में वह बोगी कर बैठे। रोको मेडिएट 12 अंडर के साथ चौथे जबकि के जे चोई उनसे एक शॉट पीछे पांचवें स्थान पर हैं। (एजेंसी)