Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

MS धोनी के दोस्त ने बताया, संन्यास के बाद क्या है उनका आगे का प्लान

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने पर उनके दोस्त और वाणिज्यिक साझेदार अरुण पांडे ने इस खिलाड़ी की ब्रांड मूल्य के कम होने की बातों को खारिज करते हुए रविवार को कहा कि वह अब प्रादेशिक सेना के साथ अधिक समय बिताएंगे।

आपकी जानकारी के अनुसार आपको बता दे की 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के हारने के बाद, उन्होंने पैराशूट रेजिमेंट के साथ एक महीने से अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया था। पांडे ने कहा कि एक बात सुनिश्चित है, वह सेना के साथ अधिक समय बिताएगें। वह अपने वाणिज्यिक उपक्रमों और अन्य प्रतिबद्धताओं के लिए भी समय देगें। हम जल्द ही बैठेंगे और आगे का रास्ता तय करेंगे। ज्यादातर मामलों में संन्यास के बाद एक एथलीट की ब्रांड वैल्यू कम हो जाती है, लेकिन पांडे ने जोर देकर कहा कि धोनी के साथ ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि विश्व कप (जुलाई 2019 में) के बाद से, हमने 10 नए ब्रांड के साथ करार किया है। यह बढ़ता रहेगा क्योंकि धोनी सिर्फ क्रिकेट के बारे में नहीं हैं, वह एक युवा आइकन हैं। पांडे ने कहा कि ऐसे ज्यादातर मामलों में संन्यास के बाद असर पड़ता है लेकिन धोनी की बात अलग है। उनकी उपलब्धियां व्यक्तिगत नहीं हैं, उनकी उपलब्धियां टीम के लिए और देश के लिए हैं।



Herald