
पुणे। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिये चुने जाने से खुश गैर लाभांशी संगठन लक्ष्य के अध्यक्ष विशाल चौरडिया ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना सम्मानजनक है जो उनकी मेहनत का फल है।
संगठन ने आठ खेल स्पर्धाओं में 100 खिलाडिय़ों की मदद की है जिसमें ओलंपियन राही सरनोबत, शरत कमल, मनिका बत्रा और अश्विनी पोनप्पा शामिल हैं। शनिवार को 2020 राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के वर्चुअल समारोह में इस संगठन को प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जायेगा।
लक्ष्य के अध्यक्ष विशाल चौरडिया ने मीडिया बयान में कहा, ;;इस पुरस्कार से हमारी मेहनत को मान्यता मिली है। यह सम्मानजनक है। (एजेंसी)