Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Racial discrimination के खिलाफ फिर एकजुट हुए खिलाड़ी

वाशिंगटन। अश्वेत नागरिक जैकब ब्लैक पर एक पुलिसकर्मी के गोलियां चलाने के बाद विभिन्न खेलों से जुड़े पेशेवर खिलाड़ी फिर से अश्वेतों पर अत्याचार के खिलाफ एक जुट हो गये हैं।

इन खिलाडिय़ों में कुछ वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्होंने इससे पहले ;ब्लैक लाइव्स मैटर में भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया था। इस बार कई खिलाडिय़ों ने इसके विरोध में खेलने से इन्कार कर दिया। इस वजह से नेशनल बॉस्केटबॉल लीग (एनबीए) के बुधवार और गुरुवार को होने वाले प्लेऑफ मैच स्थगित करने पड़े। इसके बाद दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी इससे जुडऩे लगे और कई खेलों में मैच स्थगित करने पड़े।

शीर्ष बॉस्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स ने कहा, ;;हम अमेरिका में अश्वेत होने के कारण डरे हुए है। अश्वेत पुरुष, अश्वेत महिला, अश्वेत बच्चे। हम भयभीत हैं। इससे पहले एक पुलिसकर्मी के हाथों अश्वेत जार्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भी खिलाडिय़ों ने ऐसी एकजुटता दिखायी थी। इसके बाद ही ;ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान चला था।

मेजर लीग बेसबॉल में भी खिलाडिय़ों ने खेलने से इन्कार कर दिया है। बेसबॉल में बुधवार को तीन मैच रद्द किये गये थे जबकि गुरुवार को सात मैच स्थगित कर दिये गये। नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) में नौ टीमों ने गुरुवार को अभ्यास नहीं किया। यह लीग 10 सितंबर से शुरू होगी। नेशनल हॉकी लीग ने प्लेऑफ मैचों को दो दिन के लिये टाल दिया है।

गोल्फ में ओलंपिया फील्ड्स में पीजीए टूर की प्रतियोगिता शुरू हुई लेकिन कुछ खिलाडिय़ों ने अश्वेतों पर अत्याचार का सांकेतिक विरोध किया। टेनिस में नाओमी ओसाका ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के सेमीफाइनल से हटने का फैसला किया था जिसके कारण एक दिन मैच नहीं हो पाये लेकिन अब यह जापानी खिलाड़ी खेलने के लिये तैयार हो गयी है।

वह सेमीफाइनल में एलिस मर्टन्स से भिड़ेगी। महिला बॉस्केटबॉल लीग में बुधवार और गुरुवार को छह मैच स्थगित करने पड़े जबकि मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में भी बुधवार को कोई मैच नहीं हो पाया। (एजेंसी)