Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युजवेंद्र चहल ने बताई RCB की परेशानी, क्यों हार जाती है टीम !

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की गिनती भले ही टीम इंडिया के सफल कप्तानों में होती हो, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अब तक फिसड्डी ही रही है। आरसीबी अब तक आईपीएल की चैंपियन नहीं बन पाई है। वह अब तक 3 बार ही टूर्नामेंट के फाइनल (2009, 2011 और 2016) में पहुंच पाई है। 2016 के बाद से तो वह प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई है।

आपको बता दे की कोविड-19 के चलते इस बार आईपीएल यूएई में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली टीम के साथ भले ही चार्टर फ्लाइट में नजर नहीं आए, लेकिन वो भी शुक्रवार को यूएई पहुंच गए। विराट ने खुद अपने होटल से फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हेलो दुबई।' इसके बाद विराट की फोटो आरसीबी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर की गई।


पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से बातचीत में युजवेंद्र चहल ने कहा, ''मैं छह साल से आरसीबी के लिए खेल रहा हूं। हमारे पास डेथ ओवर के लिए अच्छे गेंदबाज नहीं हैं। हम 16वें 17वें ओवर तक मैच में पकड़ बनाए रखते हैं। मुझे लगता है कि हम कम से कम 30 फीसदी मैच अंतिम तीन ओवरों में हारते हैं।उन्होंने कहा, ''यदि हम विपक्षी टीम को 16 ओवरों तक 130 तक रोके रखते हैं और हमें लगता है कि हम उन्हें 160-170 तक रोक देंगे, लेकिन अंतिम तीन ओवरों में विपक्षी टीम 190 या 200 तक पहुंच जाती है, तो इससे सब कुछ अचानक बदल जाता है।



Herald