Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली की ऑनलाइन मीटिंग, RCB को चेतावनी, अब गलती करने पर खैर नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए टीम की पहली वर्चुअल मीटिंग में खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) को बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि एक गलती से पूरा टूर्नामेंट ‘खराब’ हो सकता है। यह अलग तरह की टीम बैठक थी लेकिन कोहली ने शुरुआत में भी साथी खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों द्वारा लागू किए गए नियमों का पालन करें।

कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल के आगामी सत्र को यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।आयोजन स्थल पर लगाए गए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का आग्रह करने के अलावा कोहली ने सीधे तौर पर खिलाड़ियों को चेतावनी दे डाली. कोहली ने कहा कि हमें जो बोला गया वो हमें करना होगा और मैं उम्मीद करता हूं कि सभी बायो बबल की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे.


विराट ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि हम में से किसी एक द्वारा एक गलती सचमुच पूरे टूर्नामेंट को खराब कर सकती है. और हम में से कोई भी ऐसा नहीं करना चाहता. ” आरसीबी के क्रिकेट संचालन के निदेशक माइक हेसन, जो मुख्य कोच साइमन कैटिच के साथ बैठक में मौजूद थे, उन्होंने कोहली द्वारा उनसे सवाल किए जाने के बाद नियमों के उल्लंघन के परिणामों के बारे में बात की.



Herald