Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन और RR ने पूरा किया क्वारनटीन, अब होटल के कमरे से मैदान पर उतरेंगे खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल का पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. सभी टीमें यूएई (IPL in UAE) पहुंच चुकी हैं. हालांकि खिलाड़ी अभी क्‍वारंटीन में हैं। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स (RR) के पिछले हफ्ते दुबई पहुंचने वाले खिलाड़ियों ने 6 दिन का अनिवार्य क्वारनटीन पूरा कर लिया है और इस दौरान कोविड-19 के लिए किए गए उनके तीनों परीक्षण निगेटिव आए।


आपको बता दे की इन दोनों टीमों के खिलाड़ी अब अभ्यास के लिए तैयार हैं. दुबई की गर्मी से बचने के लिए इन टीमों ने शाम को अभ्यास करने की योजना बनाई है. किंग्स इलेवन और रॉयल्स UAE पहुंचने वाली शुरुआती टीमों में शामिल थीं. कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) की टीम भी पिछले गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंची थी. उसकी टीम अबु धाबी में टिकी है.राजस्थान रॉयल्स की टीम आईसीसी मैदान पर अभ्यास करेगी। इस साल रॉयल्स से जुड़ने वाले दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर कल ही यहां पहुंचे हैं और वह अपना क्वारंटाइन पूरा करने के बाद ही अभ्यास कर पाएंगे।

किंग्स इलेवन के दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हार्डस विलजोन को भी ऐसी प्रक्रिया से गुजरना होगा। किंग्स इलेवन पंजाब के सूत्रों ने कहा, ''भारत से 20 अगस्त को यहां पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों ने क्वारंटाइन पूरा कर लिया है और वे अब अभ्यास शुरू कर देंगे।'' रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें शुक्रवार को यूएई पहुंची थी और उनका क्वारंटाइन गुरुवार को समाप्त होगा। बता दें कि आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा।



Herald