Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sports news मिकेलसन ने 61 का स्कोर बनाया, पीजीए टूर चैंपियन्स में बढ़त पर

रिजडेल। फिल मिकेलसन ने पीजीए टूर चैंपियन्स में अपने पदार्पण पर प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 11 बर्डी जमायी और चाल्र्स श्वाब सीरीज गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में दस अंडर 61 के शानदार स्कोर के साथ बढ़त बनायी।

मिकेलसन ने अंतिम नौ होल में लगातार पांच बर्डी बनायी। पांच बार के मेजर चैंपियन ने द नार्दर्न ट्रस्ट टूर्नामेंट में कट से चूकने और फेडएक्स कप के प्लेऑफ से बाहर हो जाने के बाद इस चैंपियनशिप में भाग लेने का फैसला किया था।

इस चैंपियनशिप में 50 साल या इससे अधिक उम्र के गोल्फर भाग लेते हैं। मिकेलसन जून में ही 50 साल के हुए थे। मिकेलसन ने 11 बर्डी बनायी और इस बीच एक बोगी की। इससे वह डेविड मैकेंजी पर एक शॉट की बढ़त हासिल करने में सफल रहे। (एजेंसी)