Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sports news अगले साल खेलो इंडिया के दौरान ब्रिक्स खेलों की योजना बना रहा है भारत

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि भारत 2021 में खेलो इंडिया खेलों के साथ ही ब्रिक्स खेलों के आयोजन की योजना बना रहा है।

रीजीजू ने मंगलवार को ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के खेल मंत्रियों की बैठक के बाद यह घोषणा की। भारत को 2021 में पांच देशों के इस स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय समूह की अध्यक्षता मिलेगी।

रीजीजू ने बयान में कहा, ;;ब्रिक्स खेल 2021 का आयोजन भी खेलो इंडिया खेल 2021 के साथ एक ही समय और एक ही स्थान पर किया जाएगा। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से खेलो इंडिया खेलों में भाग लेने के लिये आये हमारे खिलाडिय़ों को करीब से ब्रिक्स खेलों को देखने का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, ;;यह उनके लिये मनोबल बढ़ाने वाला और प्रेरणादायी क्षण होगा। मंत्री ने इसके साथ ही कहा, ;;हम 2021 में खेलो इंडिया युवा खेलों और खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के आयोजन को लेकर भी आशान्वित हैं।

उन्होंने कहा, ;;खेलो इंडिया युवा खेल 2021 के दौरान ब्रिक्स सदस्यों को उद्घाटन और समापन समारोह के दौरान अपने पारंपरिक देशी खेलों का प्रदर्शन करने के लिये आमंत्रित करेंगे। (एजेंसी)