Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता को कैंसर पता लगने के बाद एक हफ्ते तक सो नहीं सके थे Stokes

वेलिंगटन। इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स ने कहा कि वह अपने पिता के ;ब्रेन कैंसर की जानकारी मिलने के बाद एक हफ्ते तक सो नहीं सके थे।

न्यूजीलैंड में जन्में स्टोक्स ने कहा कि पिता की बीमारी की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड की टीम को छोडऩे के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था।

वह क्राइस्टचर्च में दो हफ्ते पृथकवास में बिता चुके हैं जिसके बाद उन्होंने ;वीकेंड हेराल्ड सैटरडे से कहा ;;मैं एक हफ्ते तक सो नहीं सका और मेरे दिमाग में सिर्फ यही बात चल रही थी।

उन्होंने कहा, ;;मानसिक रूप, मेरे लिये टीम को छोडऩा ही सही विकल्प था। गेराल्ड स्टोक्स(64) को जनवरी में ;ब्रेन कैंसर का पता चला था। (एजेंसी)