

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो बुधवार को टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि ब्रावो ने अपने 459वें मैच में ये कमाल किया। उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2020 में सेंट लूसिया जॉक्स के खिलाफ मैच खेला था मैच के चौथए ओवर में ब्रावो ने कॉर्नवाल को 18 रन के स्कोर पर आउट कर अपने नाम यह बेहद खास उपलब्धि हासिल की।

हमवतन रोस्टन चेज उनका 500वां टी20 शिकार बने। ब्रावो ने चेज को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। सीपीएल में ब्रावो ट्रिनबागो नाइटराइडर्स का हिस्सा हैं। यही नहीं उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। ब्रावो 2006 से टी20 मैच खेल रहे हैं। वह अब तक 459 मैच खेल चुके हैं। वह करियर में 2 बार 5 और 9 बार 4-4 विकेट भी ले चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो के आसपास भी कोई नहीं है। इस सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के लसिथ मलिंगा हैं। मलिंगा के 295 मैचों में 390 विकेट हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही सुनील नरेन हैं। नरेन अब तक 339 मैचों में 383 विकेट ले चुके हैं। चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर हैं। ताहिर ने 295 मैचों में 374 टी20 विकेट लिए हैं। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के सोहेल तनवीर हैं। तनवीर को टी20 खेलते हुए 15 साल हो गए हैं। उन्होंने अब तक 339 मैचों में 356 विकेट लिए हैं।
Herald