Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेक ओपन में Tvesa संयुक्त 24वें, Deeksha संयुक्त 37वें स्थान पर

बेरॉन। भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक दो अंडर 70 के कार्ड के साथ टिप्सस्पोर्ट चेक ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट में पहले दिन के खेल के बाद दो अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर है।

आकाशीय बिजली के खतरे के कारण पहले दिन का खेल हालांकि पूरा नहीं हो पाया। खेल रोके जाते समय अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर का एक होल का खेल बाकी था। वह अभी संयुक्त रूप से 37वें स्थान पर है।

उन्नीस साल की त्वेसा पहले आठ होल में चार अंडर के स्कोर के साथ बेहतर स्थिति में थी लेकिन फिर लय बरकरार नहीं रख सकीं। पहले दिन के खेल के बाद एमली क्रिस्टिन पेडरसन नौ अंडर 63 के साथ शीर्ष पर है। (एजेंसी)