

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दुबई पहुंचकर अपने फैंस के लिए एक तस्वीर सोशल मीडिया पोस्ट की। उन्हें आरसीबी की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट किए गए तस्वीरों में नहीं देखा गया था जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगाया था कि वो टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ दुबई नहीं गए हैं। इसके बाद जब शुक्रवार की शाम में आरसीबी की टीम जैसे ही दुबई पहुंची उसके कुछ देर के बाद ही विराट ने अपने एक तस्वीर शेयर की और कन्फर्म किया कि वो दुबई पहुंच गए हैं। विराट यूएई पहुंचते ही अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और उनकी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनकी वर्कआउट के बाद की एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पसीने बहाते हुए दिख रहे हैं।

आरसीबी ने अपने कप्तान की इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है कि, 'कप्तान कोहली के लिए कोई दिन ऑफ नहीं।' बता दें कि विराट इस समय बीसीसीआई के दिशा-निर्देश के अनुसार छह दिनों के जरूरी क्वारंटाइन पीरियड पर हैं। छह दिनों के बाद उनका एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इसमें नेगेटिव आने पर ही उनको मैदान पर प्रैक्टिस करने की अनुमति होगी।

कोविड-19 महामारी के कारण इस टी20 लीग के 13वें सीजन को यूएई के दुबई, अबु धाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा. इन खिलाड़ियों के दुबई पहुंचने के वीडियो को आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है. खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आरसीबी ने एक होटल का एक पूरा विंग आरक्षित किया है, जिसमें लगभग 150 कमरे हैं.
Herald