

स्पोर्ट्स डेस्क। गत चैम्पियन राफेल नडाल कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिकी ओपन (US Open ) से हट गए हैं. अब उन्हें रोजर फेडरर के ग्रैंड स्लैम खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी के लिए और इंतजार करना होगा. वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने न्यूयॉर्क में 31 अगस्त से 13 सितंबर तक होने वाले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। 34 साल के स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने सिलसिलेवार ट्वीट में मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी दी.

उन्होंने कहा काफी चीजों को सोचने के बाद मैंने यह फैसला लिया है कि इस साल यूएस ओपन में नहीं खेलूंगा। पूरी दुनिया में स्थिति काफी जटिल बनी हुई है। कोविड 19 के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसे देखकर ऐसा लगता है कि अब तक हम इसपर काबू नहीं कर पाए हैं।

राफेल नडाल से पहले रोजर फेडरर भी कोरोना महामारी के कारण खेलने से मना कर चुके हैं। फेडरर ने भी अपने फैंस को ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी थी। इससे पहले दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बार्टी भी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से अपना नाम वापस ले चुकी हैं। साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी और कहा था कि महामारी के चलते फिलहाल अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकती हैं।
Herald