Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

US Open: भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को मिली सीधी एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को अमेरिकी ओपन (US Open) एकल मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश मिला है चूंकि कई शीर्ष खिलाड़ियों ने 31 अगस्त से शुरू हो रहे इस ग्रैंड स्लैम से नाम वापस ले लिया है। टूर्नमेंट की वेबसाइट के अनुसार दुनिया के 127वें नंबर के खिलाड़ी नागल प्रवेश पाने वाले आखिरी खिलाड़ी हैं। नागल इसमें एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन चूक गए जो रैंकिंग में 132वें स्थान पर हैं।

पिछले साल नागल ने पहली बार यहां खेलते हुए रोजर फेडरर के खिलाफ मुकाबले में एक सेट जीता था. वह हालांकि 6-4, 1-6, 2-6, 4-6 से हार गए थे. फेडरर और राफेल नडाल इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं. पूर्व चैम्पियन स्टान वावरिंका, निक किर्गियोस, फेबियो फोगनिनी और गाएल मोंफिल्स ने भी नाम वापस ले लिया है.


नागल ने जर्मनी से कहा,‘दोबारा ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करके अच्छा लगा. मैं अब तक एक ही बार खेला हूं, लेकिन समझता हूं कि हालात इस साल पहले जैसे नहीं है. मैं चेक गणराज्य में चैलेंजर टूर्नामेंट खेलकर अमेरिका जाऊंगा.



Herald