

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है. दुबई में विराट कोहली (Virat Kohli) एंड कंपनी ने जमकर पसीना बहाया. खुद कप्तान कोहली जमकर बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते नजर आए. प्रैक्टिस करने के बाद विराट कोहली ने चौंकाने वाली बात कही है. विराट कोहली ने कहा कि जब वो बल्ला पकड़कर नेट्स पर उतरे तो उन्हें डर लग रहा था. खुद विराट कोहली ने इसकी वजह बताई।

विराट कोहली ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो जैसा मैंने सोचा था उससे बेहतर रहा। मैं बहुत डर गया था क्योंकि मैंने पिछले पांच महीनों से बल्ला नहीं उठाया था, लेकिन हां ये काफी बेहतर था जितना मैंने सोचा था। मैंने लॉकडाउन के दौरान ट्रेनिंग की थी जिसका मुझे काफी फायदा मिला और मैं काफी फिट महसूस कर रहा हूं।
आरसीबी की टीम पिछले हफ्ते दुबई पहुंची और पृथकवास पूरा करने के बाद शनिवार से खिलाड़ियों ने नेट में अभ्यास शुरू किया। कोहली के अलावा युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम की स्पिन तिकड़ी तथा कुछ अन्य तेज गेंदबाजों ने भी अभ्यास किया। पहले सत्र के बाद कोहली खुश थे। कोहली ने कहा, ''स्पिनर पहले दिन अच्छे दिख रहे थे, उन्होंने लंबे समय तक लगातार एक ही जगह गेंद पिच कराई।'' उन्होंने कहा, ''शाहबाज अच्छा था, वाशी भी अच्छा था। मैंने चहल को भी गेंदबाजी करते हुए देखा। तेज गेंदबाजों की रफ्तार में थोड़ा इधर-उधर हुआ, लेकिन हमारे शिविर की शुरूआत अच्छी हुई।Bold Diaries: First Practice Session
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 29, 2020
Watch how the first net session in over 5 months went for most of our players! ????#PlayBold #IPL2020 #WeAreChallengers pic.twitter.com/vWsSutD4vw
Herald