

स्पोर्ट्स डेस्क। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Virat kohli) ने जबसे प्रेग्नेंसी की खबर दी है, अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा, 'और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है। तब से उनके फैंस में बेहद उत्साह है. सेलिब्रेशन थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब ताजा तस्वीरें और वीडियोज दुबई (Dubai) से आए हैं. यहां विराट और अनुष्का ने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की।

अब हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें टीम साथ में अच्छे मोमेंट्स एंजॉय कर रही है। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साथ में केक कट करते रहते हैं। इस दौरान अनुष्का ने पोल्का डॉट ड्रेस पहनी है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की आरसीबी टीम की इस पार्टी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में विराट कोहली, अनुष्का शर्मा और युजवेंद्र चहल केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली अब आईपीएल 2020 में आरसीबी टीम की कमान संभालेंगे। इसके बाद भारतीय टीम को यूएई से ही ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। वहीं, अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म जीरो में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आए थे। उसके बाद वे किसी फिल्म में तो नजर नहीं आई, लेकिन उन्होंने वेब सीरीज प्रोड्यूस की हैं।???? | @AnushkaSharma and @imVkohli cutting cake with the team of @RCBTweets ???? pic.twitter.com/rAHOWt98Zk
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) August 29, 2020
Herald