

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा कर सबको हैरान कर दिया था. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा के साथ सगाई रचाई. धनाश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं, बता दें कि धनश्री वर्मा एक फेमस Youtuber भी हैं. धनश्री सोशल मीडिया पर अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैन्स को बेहद पसंद आते हैं. हाल ही में धनश्री वर्मा का एक लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आप इस वीडियो में देख सकते है धनाश्री 'दारू बदनाम' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो युजवेंद्र की होने वाली वाइफ अपने बेहतरीन डांस स्टेप्स से फैन्स के दिलों को जीत रही हैं. इस वीडियो में धनाश्री का यह स्टाइल काफी सुर्खियों में है. वीडियो में उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं, धनाश्री के लंबे बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं.
वीडियो को शेयर करते हुए धनाश्री ने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरा पर्सनल फेवरिट है. इस थ्रोबैक को शेयर करने के लिए काफी इंतजार कर रही थी. धनाश्री के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Herald