

स्पोर्ट्स डेस्क। बारिश और खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल बार-बार बाधित हुआ. समय से पहले खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए दो विकेट खोकर 100 रन बना लिये थे.

पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके. पाकिस्तान की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके 8 विकेट बाकी है. पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे. चौथे दिन के आखिर में कप्तान अजहर अली 29 और बाबर आजम चार रन बनाकर खेल रहे थे. इससे पहले शान मसूद को स्टुअर्ट ब्रॉड ने 24वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट करके पाकिस्तान का दूसरी पारी का पहला विकेट लिया।
Looks like Imam ul Haq is tired of sitting on the bench ????#ENGvPAK #PAKvENG pic.twitter.com/DXnAHf6Ioe
— It's Cricket Time (@itscrickettime) August 23, 2020
वहीं 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े जेम्स एंडरसन ने आबिद अली (42) को पवेलियन भेजा. अब उनके 599 टेस्ट विकेट हो गए है. एक ओर पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में मैदान पर संघर्ष कर रही है वहीं दूसरी ओर डग आउट में इमाम-उल-हक के साथ ऐसी घटना हुई कि साथी खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इमाम कुर्सी पर बैठे-बैठे गिर गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही इमाम गिरते हैं तो पाकिस्तानी खिलाड़ी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद, शादाब खान और अन्य खिलाड़ी आपस में हंसने लग गए।
Herald