

स्पोर्ट्स डेस्क। चीन को एक और बड़ा झटका लगा है. इस साल IPL में VIVO स्पॉन्सर नहीं होगा. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में चीनी स्पॉन्सर को रख दिये जाने के बाद चारों तरफ से इसका विरोध हो रहा था. चीनी मोबाइल कंपनी वीवो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले एडिशन में लीग स्पॉन्सर नहीं होगी। देश में भारी विरोध के बाद VIVO कंपनी की तरफ से यह फैसला मंगलवार को लिया गया। जून में पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़ंत के बाद से ही कई लोगों ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने की बात कही थी।

अब ये खबर आई है कि आईपीएल 2020 में वीवी स्पॉन्सर नहीं होगा.चीनी मोबाइल कंपनी VIVO इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप से ब्रेक लेगी. हालांकि VIVO के कॉन्ट्रैक्ट में तीन साल का समय बचा है, इसलिए चीनी मोबाइल कंपनी 2021, 2022 और 2023 के IPL में फिर जुड़ेगी. आईपीएल में इस सीजन के लिए एक नया स्टैंडअलोन स्पॉन्सर होगा. जल्द ही IPL के नए स्पॉन्सर पर निर्णय लिया जाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, एक भारतीय कंपनी के साथ बीसीसीआई की बातचीत चल रही है. रेस में एक अमेरिकी कंपनी भी है. अब भारत और चीन के रिश्ते में अगर सुधार आया तो 2021 से 2023 तक फिरसे VIVO स्पॉन्सर हो सकता है. बीसीसीआई का 2022 तक वीवो के साथ कॉन्ट्रैक्ट है. लेकिन बदले हुए स्थिति में वीवो 2021 से 2023 तक 1400 करोड़ रुपये की राशि के बदले स्पॉन्सर बने रह सकते हैं.
Herald