Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

10 करोड़ में बिका था यह धांसू ऑलराउंडर, अगले मैच में भी नहीं देगा विराट का साथ

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में जीत के साथ शुरुआत की है। पहले मुकाबले में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 10 रन से हराया। गुरुवार को टीम का दूसरा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होना है। आज किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की टक्कर देखने को मिलेगी. लेकिन मैच से पहले ही विराट कोहली की टीम के लिए बुरी खबर है.


टीम के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इस मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे. क्रिस मॉरिस सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. टीम के क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन ने यह जानकारी दी। आरसीबी ने मॉरिस को दस करोड़ रूपये में खरीदा था। हेसन ने आरसीबी के ट्विटर पर डाले गए वीडियो में कहा, 'क्रिस मॉरिस की बाजू में कुछ दिन पहले खिंचाव आ गया था। बीच के और डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी की भूमिका अहम होती और बल्लेबाजी में भी वह उपयोगी हैं।


उन्होंने कहा, 'इससे टीम का संतुलन बिगड़ा है क्योंकि वह थ्री इन वन क्रिकेटर है, उसकी जगह लेना आसान नहीं है। उम्मीद है कि वह एक दो मैच में ठीक होकर टीम में आएगा। मॉरिस के नहीं होने की वजह से आरसीबी के टीम बैलेंस में गड़बड़ हुई है. उन्होंने कहा, ''हमारे टीम बैलेंस पर बहुत फर्क पड़ा है. मॉरिस ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फिल्डिंग तीनों में योगदान देते हैं.



Herald