Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

100 इंटरनेशनल गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को अपना 100वां इंटरनेशनल गोल पूरा कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि नेशंस कप में स्वीडन के खिलाफ हासिल की। यह मैच पुर्तगाल ने 2-0 जीता। दोनों गोल रोनाल्डो ने 45वें और 72वें मिनट में किए। पुर्तगाल का अगला मैच 10 अक्टूबर को फ्रांस से होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इंटरनैशनल फुटबॉल में 100 गोल का आंकड़ा छूने वाले रोनाल्डो महज दूसरे क्रिकेटर हैं, उनसे पहले ईरान के अली देई ऐसा कर चुके हैं। हाफटाइम से कुछ देर पहले ही रोनाल्डो ने फ्री-किक के जरिए मैच का पहला गोल दागा।

रोनाल्डो ने अपना पहला इंटरनैशनल गोल 2004 में किया था। यूरो कप के दौरान उन्होंने ग्रीस के खिलाफ वो गोल दागा था। सबसे ज्यादा इंटरनैशनल गोल करने का रिकॉर्ड फिलहाल अली के नाम दर्ज है, जो 109 इंटरनैशनल गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो के खाते में फिलहाल 101 इंटरनैशनल गोल हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा इंटरनैशनल गोल के मामले में तीसरे नंबर पर मलेशिया के मोख्तार दहारी हैं, जिनके खाते में 86 गोल हैं। अर्जेंटीना के लियोनल मेस्सी की बात करें तो वो इस मामले में 15वें नंबर पर हैं, उनके खाते में अभी तक कुल 70 इंटरनैशनल गोल हैं।



Herald