

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल से पहले ऑक्शन में कोलकाता नाइराइडर्स (KKR) की टीम ने ऑस्टेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15.5 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था। वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं, लेकिन आइपीएल 2020 के पहले मैच में वह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच में तीन ओवर में 49 रन दिए और उन्हें विकेट नहीं मिला। उनका इकोनॉमी रेट 16.33 रहा। मैच में कोलकाता को 49 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम को निश्चित तौर पर हार से ज्यादा कमिंस की गेंदबाजी चुभी होगी।

रोहित 'हिटमैन शर्मा' बुधवार को एक बार फिर से अपने पुराने रंग में लौटे। अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में उन्होंने कोलकाता के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के से रन बटोरे। रोहित ने आईपीएल के 13वें सीजन का अपना पहला अर्धशतक भी जड़ा। वहीं छक्कों के मामले में उन्होंने अपने साथ एक और कीर्तिमान जोड़ा।

इस मैच के शुरू होने से पहले रोहित के नाम आईपीएल में 194 छक्के थे. ऐसे में छठा छक्के लगाते ही रोहित ने अब आईपीएल में 200 छक्के पूरे कर लिए. रोहित से पहले क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी ये कारनामा कर चुके हैं. गेल के नाम आईपीएल में जहां 326 छक्के हैं. वहीं धोनी के नाम 212 और एबी डिविलियर्स के नाम 214 छक्के हैं. इस तरह रोहित अब आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं.
Herald